वीरेंद्र सचदेवा के साथ निशिकांत दुबे ने लगाए ठुमके, दिल्ली में बीजेपी होली मिलन का ये वीडियो देख लीजिए
नई दिल्ली : दिल्ली में बीजेपी कार्यालय में मंगलवार को होली मिलन कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम में दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता भी शामिल हुईं। इस दौरान पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं भी मौजूद रहे लिया। पार्टी नेताओं ने होली मिलन कार्यक्रम में जमकर डांस किया।
डांस करने वालों में वीरेंद्र सचदेवा के अलावा पार्टी के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे भी शामिल थे। वीरेंद्र सचदेवा के ठुमकेहोली मिलन कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने खूब ठुमके लगाए। होली खेल रहे नंदलाल वृंदावन की कुंज गली में... गीत पर दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा भी नाचने लगे। इस बीच पार्टी सांसद निशिकांत दुबे भी होली की मस्ती के रंग में रंग गए। डांस के दौरान पार्टी के अन्य नेताओं ने नाच रहे नेताओं पर पुष्प वर्षा भी की।
होली मिलन के इस डांस कार्यक्रम में महिला नेता और कार्यकर्ता भी पीछे नहीं रहीं। 27 साल बाद सत्ता में वापसीदिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर पार्टी ने करीब 27 साल बाद सत्ता में वापसी की है। पार्टी की जीत के बाद रेखा गुप्ता को सीएम बनाया गया है। ऐसे में नई सरकार के गठन और दिल्ली की सत्ता पर वापसी की खुशी होली मिलन कार्यक्रम में साफ दिख रही है। पार्टी ने तीसरी बार सत्ता में वापसी की आम आदमी पार्टी की कोशिश को धूमिल कर दिया। पार्टी ने 70 में 48 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं, आम आदमी पार्टी को 22 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा।
Next Story