महिलाओं में सेकेंड हैंड कारों का क्रेज बढ़ा, ऑटोमैटिक कारें ज्यादा पसंद, आए खास ऑफर

Hero Image
International Womens Day Spinny Offers: भारत में सेकेंड हैंड कार मार्केट तेजी से बढ़ रहा है और ऐसे में पुरुषों के साथ ही महिला बायर्स की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। यूज्ड कार सेल और बाय करने वाली पॉपुलर कंपनी स्पिनी की एक ताजा रिपोर्ट बताती है कि महिलाएं अब खुलकर कार खरीद रही हैं। साल 2024 में स्पिनी पर 26 फीसदी कस्टमर महिलाएं थीं, जो साल 2023 के 16 फीसदी से काफी ज्यादा है। मार्च 2025 तक यह आंकड़ा 46 फीसदी तक पहुंच गया। रिपोर्ट के मुताबिक, महिलाएं ऑटोमैटिक हैचबैक कारें ज्यादा पसंद कर रही हैं। दिल्ली-एनसीआर में सबसे ज्यादा महिलाएं कार खरीद रही हैं। स्पिनी महिला खरीदारों के लिए खास छूट भी दे रही है। यह रिपोर्ट महिलाओं की बढ़ती आर्थिक आजादी और बदलते सामाजिक रुझानों को दर्शाती है। ऑटोमैटिक कारें ज्यादा पॉपुलरआपको बता दें कि करीब 60 फीसदी महिलाएं ऑटोमैटिक गियर वाली हैचबैक कारें पसंद करती हैं। ऐसी कारें चलाना आसान होता है, खासकर शहरों में। 18 फीसदी महिलाओं ने कॉम्पैक्ट एसयूवी को अपनी पसंद बताया। रेनो क्विड, हुंडई ग्रैंड आई10 और मारुति सुजुकी स्विफ्ट जैसी कारें महिलाओं में ज्यादा पॉपुलर हैं।
किन शहरों में कितनी महिला खरीदाररिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि दिल्ली-एनसीआर में सबसे ज्यादा 48 फीसदी महिलाएं कार खरीदती हैं। मुंबई 46 पर्सेंट, बेंगलुरु 41 पर्सेंट और पुणे 39 पर्सेंट के साथ दूसरे, तीसरे और चौथे नंबर पर हैं। दिलचस्प बात यह है कि लखनऊ और जयपुर जैसे छोटे शहरों में भी महिला खरीदारों की संख्या में 20 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है। ज्यादातर महिला बायर्स की उम्र 30 से 40 साल के बीच है। यह इस बात का संकेत है कि नौकरीपेशा महिलाएं अपनी कार खरीदने में अब ज्यादा आत्मनिर्भर हो रही हैं। खास ऑफर देखेंआपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर स्पिनी ने महिलाओं के लिए खास ऑफर भी पेश किए। 7 मार्च से 9 मार्च तक महिलाएं कार खरीदने, बेचने या बदलने पर एक लाख रुपये तक की छूट पा सकती थीं। इसके अलावा हर दिन एक लकी महिला विक्रेता को 5,000 रुपये का इनाम भी मिल सकता था। ये ऑफर महिलाओं को कार खरीदने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए डिजाइन किए गए हैं। महिलाएं अब कार खरीदने के मामले में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। वे अपनी जरूरत और पसंद के हिसाब से कार चुन सकती हैं।