Braj Holi 2025: मथुरा होली शेड्यूल, जानिए कहां कब खेली जाएगी होली

मथुरा: ब्रज में होली का उत्सव शुरू हो गया है। शनिवार को द्वारिकाधीश मंदिर से होली उत्सव की शुरुआत हो गई है। अब होली का यह उत्सव करीब पूरे मार्च तक चलेगा। श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। यहां की होली एक महीने की होती है, जो फरवरी से शुरू होती है और मार्च में मथुरा होली के भव्य समारोह के साथ समाप्त होती है।
बारसाना, नंदगांव और वृंदावन में अनोखी होली खेली जाती है। भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा में होली का त्योहार बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। यह उत्सव केवल एक दिन का नहीं, बल्कि लगभग एक महीने तक चलने वाला धूमधाम भरा मेला है। यह उत्सव सिर्फ मथुरा तक ही सीमित नहीं है। ब्रजभूमि के गोकुल, वृंदावन, बरसाना, नंदगांव जैसे सभी क्षेत्रों में भी होली की धूम मची रहती है। बरसाना की लट्ठमार होली और उसके बाद नंदगांव में होने वाली होली बेहद रोमांचक होती है। मथुरा (ब्रज) होली कार्यक्रम
Next Story