श्लोका मेहता की बहनों ने जब उनके ससुराल वालों से ले ली टक्कर, पहनी सिल्क की अनोखी साड़ी जो अंबानी के पास भी नहीं
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी को अब आठ महीने हो गए हैं और अभी भी ये किसी न किसी वजह से चर्चा में आ जाती है। महीनों तक चले शादी के इस फंक्शन में दुनियाभर की मशूहर हस्तियों ने शिरकत की और अपने देसी स्टाइल का जादू चलाया। लेकिन, अब घर की बड़ी बहुरानी श्लोका मेहता की कजिन बहनों की साड़ी सुर्खियों में आ गई है। जिसके सामने नीता का साड़ी कलेक्शन भी क्या ही लगे।
वैसे तो श्लोका की कजिन आशना और अरिया ने वेडिंग से अपनी तस्वीरें तभी शेयर की थीं, लेकिन अब लोगों की नजर उनकी साड़ी पर गई। जिसके दुनिया में बस 28 पीस बने हैं और दो इन दोनों बहनों के पास हैं। तभी तो अंबानी को पीछे छोड़ आकाश अंबानी की दोनों साली साहिबा का देसी ग्लैमर अब भी कहर ढा रहा है। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम @aria.mehta)
Next Story