Hero Image

सलीम खान को धमकी: गर्लफ्रेंड को रिझाने के लिए की करतूत, लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर बुर्का वाली का खुला भेद

18 सितंबर को उस वक्त हड़कंप मच गया जब खबर आई कि सलमान खान के पिता सलीम खान को किसी ने धमकी दी है। जब सलीम खान मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे, तो बुर्का पहने एक अनजान महिला स्कूटी पर उनके पास आई और कहा था-लॉरेंस बिश्नोई को भेज दूं क्या? पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात महिला और वाहन चलाने वाले शख्स के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार भी कर लिया। अब उसी मामले में चौंकाने वाली बात सामने आई है।'एनडीटीवी' की रिपोर्ट के मुताबिक, शख्स ने गर्लफ्रेंड को रिझाने के लिए Salim Khan को धमकी दी थी। मालूम हो कि पिछले एक साल से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से Salman Khan को कई बार धमकी मिल चुकी है। अप्रैल 2024 में ही एक्टर के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर भी गोलीबारी की गई थी, जिसकी जांच चल रही है। यही नहीं, सलमान की सिक्योरिटी भी बढ़ा दी गई। घर पर गोलीबारी केस में दाखिल चार्जशीट में सलमान का बयानमुंबई पुलिस ने कुछ महीने पहले ही सलमान को धमकी देने के मामले में चार्जशीट दाखिल की थी, जिसमें एक्टर का भी बयान था। सलमान ने पुलिस को बताया था कि उनके घर पर गोलीबारी लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह ने की थी।
18 सितंबर सुबह की घटना, पुलिस ने की गिरफ्तारीवहीं, सलीम खान को धमकी मामले की बात करें, तो यह मामला 18 सितंबर की सुबह का है। बुर्काधारी महिला सलीम खान को धमकी देने के बाद वहां से स्कूटी सवार युवक के साथ फरार हो गई थी। तब तक सलीम खान कुछ समझ नहीं पाए, पर उन्होंने तुरंत ही इस घटना की जानकारी बांद्रा पुलिस को दे दी थी। सीसीटीवी फुटेज में बुर्का पहनी महिला और स्कूटी पर सवार युवक कैद भी हुए और उसी के आधार पर एक गिरफ्तारी भी की गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जिस शख्स को गिरफ्तार किया गया, वह छोटा-मोटा क्रिमिनल है और कोई हिस्ट्रीशीटर नहीं है। बुर्के में नजर आई महिला को भी हिरासत में ले लिया गया है।
हर एंगल से जांच कर रही पुलिसरिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला कि स्कूटी सवार युवक की गर्लफ्रेंड बुर्के वाली महिला थी, और उसी को रिझाने के लिए शख्स ने सारा खेल रचा था। हालांकि, पुलिस कोई रिस्क नहीं लेना चाहती और हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

READ ON APP