बदायूं पुलिस और गोकशी तस्कर के बीच मुठभेड़, एक गिरफ्तार, दूसरा फरार, तमंचा, कारतूस और कई सामान बरामद

Hero Image
सुनील मिश्रा, बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई है। पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। पैर में गोली लगी है और उसके पास से तमंचा, कारतूस,और अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं।



दरअसल, बृहस्पतिवार की रात बिनावर पुलिस घटपुरी एक्सप्रैसवे के पास कच्चे रास्ते के पास पहुचीं तो घटपुरी की ओर से एक मोटरसाईकिल आती हुई दिखाई दी। पुलिस की गाड़ी को देखकर कच्चे रास्ते की ओर मुड़ गई। इस से पुलिस को बाइक सवार पर शक हुआ और पुलिस ने उसका पीछा किया। पुलिस को देखकर बाइक सवार हड़बड़ाहट में फिसलकर गिर गया और मक्का के खेत की ओर भागने लगा। पुलिस टीम फायरिंग भी कर दिया। पुलिस ने रुकने की चेतावनी दी। उसके बाद फिर बदमाश ने पुलिस पर फायर किया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में संदिग्ध व्यक्ति को गोली लगने से घायल हो गया।



पूछताछ में यह बतायापूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नवासे निवासी ग्राम मुराब गौटिया रहमा जिला बदायूं बताया। आरोपी पास से एक तमन्चा 315 बोर, एक जिन्दा कारतूस, तीन खोका कारतूस एक मोबाइल, एक मोटरसाइकिल हीरो ग्लैमर और गोकशी के उपकरण बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ थाना बिनावर पर गोकशी का मुकदमा दर्ज है और वह वांछित अभियुक्त है। घायल अभियुक्त को पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल बदायूं में भर्ती कराया है।





जांच जारीबदायूं सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि औरंगाबाद में पुलिस को सामने आती हुई एक बाइक दिखाई दी। बाइक पर दो लोग सवार थे। पुलिस को देखकर वो मोटर साइकिल मोड़कर कच्चे रास्ते पर तेजी से भागने लगे। पुलिस टीम ने जब उनका पीछा किया और रूकने की चेतावनी दी तो पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर फायरिंग कर दी। पुलिस की जबावी फायरिंग में एक बदमाश के बांए पैर में गोली लगी। वहीं दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया है। फरार बदमाश की तलाश के लिए लगातार कंबिग जारी है। पकड़े गए बदमाश पर करीब डेढ़ दर्जन लूट, हत्या, गौवध और चोरी जैसे संगीन अपराध पहले से ही दर्ज है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।