Hero Image

SL vs NZ: श्रीलंका की नई रन मशीन... रुकने का नाम नहीं ले रहे मेंडिस, सातवें टेस्ट में ठोका चौथा शतक

गाले: श्रीलंका क्रिकेट पिछले कई सालों से मुश्किल दौर से गुजर रही है। टीम को लगातार हार झेलनी पड़ रही थी। हालांकि टीम ने कुछ समय से शानदार प्रदर्शन किया है। भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में जीत के बाद श्रीलंका ने इंग्लैंड को उसके घर में जाकर टेस्ट मैच में हराया। अब घरेलू मैदान पर लंकाई टीम न्यूजीलैंड से भिड़ रही है। पहले टेस्ट के पहले दिन श्रीलंका के युवा बल्लेबाज कामिंदु मेंडिस ने एक और शतक ठोक दिया।
कामिंदु मेंडिस का चौथा टेस्ट शतकमध्यक्रम के बल्लेबाज कमिंदु मेंडिस ने टेस्ट में श्रीलंका के लिए चौथा शतक ठोक दिया है। गाले में खेले जा रहे मुकाबले में 25 साल के इस बल्लेबाज ने 145 गेंदों पर शतक पूरा किया। जब वह क्रीज पर उतरे तो श्रीलंका की स्थिति कुछ खास नहीं थी। 88 रन पर तीन विकेट गिर चुके थे। 106 पर चौथा बल्लेबाज भी आउट हो गया। एंजेलो मैथ्यूज के साथ उन्होंने 5वें विकेट के लिए 72 रन जोड़े। फिर छठे विकेट के लिए कुसल मेंडिस के साथ 103 रनों की साझेदारी बनाई। 11 पारी में 8 बार 50+ का स्कोरकमिंदु मेंडिस ने 2022 में श्रीलंका के लिए टेस्ट डेब्यू किया था।
पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 61 रनों की पारी खेलने के बाद भी उन्हें अगले टेस्ट के लिए दो साल इंतजार करना पड़ा। इसी साल बांग्लादेश के खिलाफ अपने कमबैक टेस्ट की दोनों पारियों में मेंडिस ने शतक लगाय ता। फिर इंग्लैंड दौरे पर तीन टेस्ट में एक शतक के अलावा दो फिफ्टी लगाई। अब घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक ठोक दिया है। 11 पारियों में उन्होंने 8 बार 50 प्लस का स्कोर बनाया है। स्टंप से पहले हुए आउटदिन के 87वें ओवर में कमिंदु मेंडिस एजाज पटेल का शिकार बन गए। उन्होंने 173 गेंदों पर 114 रनों की पारी खेली।
इस पारी में 11 चौके शामिल थे। स्टंप के समय श्रीलंका का स्कोर 7 विकेट पर 302 रन था। रमेश मेंडिस 14 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि प्रबात जयसूर्या का खाता नहीं खुला है।

READ ON APP