Hero Image

आज का धनु राशि का राशिफल 19 सितंबर 2024 : पितरों की आप पर रहेगी विशेष कृपा, आर्थिक स्थिति में होगी सुधार

Sagittarius Horoscope Today, 19 september 2024: आज धनु राशिवालों का करियर राशिफलआज आपको अपने काम को बढ़ाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ सकती है। दरअसल, आज आपके सामने व्यापार के विस्तार करने के लिए कई अच्छे मौके आएंगे। जिनका फायदा आज आपको जरूर उठाना चाहिए। साथ ही आज आपके खर्चों में भी काफी बढ़ोतरी देखने को मिलेगा। आज आपको अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता होगी। लेकिन, दोपहर बाद आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा आपको कमाई के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। जिससे आपको यह एहसास होगा कि पितरों की आप पर विशेष कृपा है। आज नौकरीपेशा लोग कार्यस्थल पर इस बात का विशेष ख्याल रखें की कौन आपका कितना अपना हैं। सभी लोगों से सारी बातों शेयर न करें। वरना आपको बड़ी हानि हो सकती है। साथ ही आज नौकरीपेशा लोगों को नगद के लेनदेन का काफी काम करना पड़ सकता है। आज धनु राशिवालों का पारिवारिक और लव राशिफल
घर परिवार में पति पत्नी के मध्य अच्छा तालमेल देखा जाएगा। दोनों अत्यंत समझदारी से गृहस्थ की गाड़ी को खींचते हुए देखे जाएंगे। आज अपनी संगती का विशेष ख्याल रखें क्योंकि, आपकी संगति के कारण परिवार में काफी लड़ाईयां हो सकती है। परिवार का माहौल अशांत हो सकता है। आज महिलाओं को अन्य दिनों की तुलना में अधिक काम करने की आवश्यकता है, आवश्यकता के समय सहायता न मिलने पर मन में झुंझलाहट बनी रहेगी। आज आपकी सेहत का हाल
आज इस राशि के कुछ लोगों को दांत में दर्द की शिकायत हो सकती है लेकिन, आपको साफ सफाई का थोड़ा अधिक ख्याल रखना होगा। बाकी आज आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। आज धनु राशि के उपाय : आज पितरों का तर्पण काले तिल, गंगाजल, फूल, कुश और अक्षत डालकर करें।

READ ON APP