तो कुशीनगर में खून की धारा बह जाएगी... बकरीद को लेकर ये क्या बोल गए यूपी के मंत्री राजेश्वर सिंह
कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के दर्जा प्राप्त मंत्री राजेश्वर सिंह ने बकरीद को लेकर विवादित बयान दिया है। गुरुवार को कुशीनगर में उन्होंने कहा कि अगर प्रतिबंधित पशु काटे गए तो मुसलमान भी कटेंगे और कुशीनगर में खून की धारा बह जाएगी। इस बयान के बाद सियासी माहौल गरमा गया है और पुलिस-प्रशासन अलर्ट पर है। पुलिस ने कुर्बानी सार्वजनिक जगह पर ना देने और प्रतिबंधित पशु का वध ना करने का निर्देश जारी किया है।
एक सभा में राजेश्वर सिंह ने कहा- 'हम सभी को महाराज जी (सीएम योगी) के जन्मदिन पर संकल्प लेना है कि कोई भी पशु जो प्रतिबंधित है, उसे कटने नहीं देना है। प्रतिबंधित पशु है- 'गाय माता... और गाय माता की हमें रक्षा करनी है। गाय, बछड़े, ऊंट आदि किसी भी बड़े पशु को हम नहीं कटने देंगे। मुसलमानों को हम गाय नहीं काटने देंगे। अगर प्रतिबंधित पशु कटेंगे तो मुसलमान भी कटेंगे और कुशीनगर में खून की धारा बह जाएगी।'
योगी जारी कर चुके हैं दिशा-निर्देशगौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बकरीद को लेकर कई दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि बकरीद का त्योहार शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने में किसी भी स्तर पर शिथिलता नहीं होनी चाहिए। बकरीद पर कुर्बानी पूर्व निर्धारित स्थलों पर ही होनी चाहिए और प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर रहे रोक को सख्ती से लागू किया जाना चाहिए।

Next Story