अर्चना पूरन ने स्विट्जरलैंड में मनाई छुट्टियां, आपको भी जाना है तो जानें कब मिलेगी सस्ती फ्लाइट, जरूरी है वीजा

Hero Image
अर्चना पूरन सिंह ने हाल ही में अपने फैंस को एक मजेदार व्लॉग दिखाया, जिसमें उन्होंने स्विट्जरलैंड में अपने परिवार के साथ मस्ती भरी छुट्टियों के बारे में बताया। बता दें, स्विट्जरलैंड दुनिया की सबसे खूबसूरत डेस्टिनेशन में से एक है। अगर आंकड़ों की बात करें तो हर साल करीब 17 मिलियन से 20 मिलियन इंटरनेशनल टूरिस्ट्स स्विट्जरलैंड घूमने आते हैं। ऐसे में अगर आप भी इंटरनेशनल ट्रिप करने की सोच रहे हैं, तो स्विट्जरलैंड आना बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। आइए जानते हैं वीजा से जुड़ी जानकारी के बारे में और कितने तक आएगा खर्चा।
स्विट्जरलैंड क्या भारत के लिए वीजा फ्री है?
Newspoint

नहीं, स्विट्जरलैंड भारतीय नागरिकों के लिए वीजा- फ्री नहीं है। भारतीय पासपोर्ट होल्डर को स्विट्जरलैंड में प्रवेश करने के लिए वीजा की आवश्यकता होती है। उन्हें इस देश में ट्रैवल करने से पहले वीजा के लिए आवेदन करना होगा। इसी के अलावा भारतीयों को वीजा-ऑन-अराइवल का ऑप्शन भी नहीं दिया जाता है।




स्विटजरलैंड के लिए कैसे कर सकते हैं वीजा के लिए आवेदन
Newspoint

स्विस शेंगेन वीजा (Swiss Schengen Visa) के लिए आवेदन करने के लिए, आपको एक ऑनलाइन आवेदन पूरा करना होगा। इसे स्विस री प्रेजेंटेशन या वीएफएस ग्लोबल सेंटर में जमा करना होगा। जिसके बाद मांगी गई फीस का भुगतान करना होगा। बता दें, वीजा आवेदन के दौरान दो पासपोर्ट साइज फोटो और ट्रैवल इंश्योरेंस भी देना आवश्यक है।




स्विट्जरलैंड घूमने का कितना आ सकता है खर्च?जैसे अर्चना गई हैं, वैसे ही आप भी यहां जा सकते हैं। स्विट्जरलैंड बेहद ही खूबसूरत जगह है, यहां पर काफी टूरिस्ट्स प्लेस है, ऐसे में अगर आप इस देश में घूमने की योजना बना रहे हैं तो इंटरनेट पर मिली जानकारी के अनुसार भारत से स्विट्जरलैंड की एक हफ्ते की यात्रा का एवरेज खर्चा 1,46,000 से लेकर 3,90,000 तक आ सकता है। इसी के साथ खर्चा इस देश में ठहरने के समय और आपके द्वारा चुनी गई एक्टिविटी पर निर्भर करता है।


स्विट्जरलैंड में कहां घूमें?
Newspoint

स्विटजरलैंड में घूमने के लिए काफी कुछ है। ऐसे में अगर आप यहां आ रहे हैं, तो ज्यूरिख, जिनेवा, ल्यूसर्न, इंटरलेकन, जरमैट, लॉज़ेन जैसे फेमस टूरिस्ट्स प्लेस देखना न भूलें। इसी के साथ स्विस आल्प्स (Swiss Alps) घूमने जा सकते हैं। बता दें, ये अल्ट्रा-लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए जाना जाता है।




स्विट्जरलैंड के लिए सस्ती फ्लाइट कौन से महीने में मिलेगी?
Newspoint

भारत से स्विट्जरलैंड के लिए उड़ान भरने का सबसे सस्ता समय आमतौर पर सितंबर और अक्टूबर में होता है। इन महीनों में गर्मियों और सर्दियों के मौसम की तुलना में फ्लाइट का किराया और होटल के दाम कम होते हैं। जबकि नवंबर और जनवरी जैसे अन्य महीने रेट बढ़ जाते हैं।