Hero Image

सेक्स स्कैंडल में फंस चुके हैं ये 5 दिग्गज खिलाड़ी, इस क्रिकेटर के कमरे में पकड़ी गई थी लड़कियां

खेलकर पूरी दुनिया में लोकप्रियता बटोरना और अपने देश के लिए मैच जीतना हर खिलाड़ी का सपना होता है। लेकिन कई बार कुछ क्रिकेटर अपनी हरकत से न सिर्फ अपनी छवि को दागदार बनाते हैं बल्कि अपने देश और क्रिकेट की आस्था को शर्मसार कर देते हैं।

आज की रिपोर्ट में हम बात कर रहे हैं ऐसे 5 विवाद की, जिससे न सिर्फ उस क्रिकेटर की छवि पर दाग लगा बल्कि क्रिकेट को भी शर्मसार होना पड़ा।

क्रिस गेल

वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल बेहतरीन लक्जरी लाइफ जीने के लिए जाने जाते हैं। 2015 के वर्ल्ड कप के दौरान क्रिस गेल पर एक मसाज थेरेपिस्ट ने गंभीर आरोप लगाया था। उस महिला ने क्रिस गेल पर तौलिया खोलकर अपना प्राइवेट पार्ट दिखाने का आरोप लगाया था। ये महिला कोर्ट तक गई थी और अपने बयान में इस महिला ने कहा था कि वह चेजिंग रूम में कुछ खोजने गई थी कि तभी अचानक से उनके सामने गेल आ गए। गेल ने उनसे पूछा कि आप क्या खोज रही हैं? तो उन्होंने कहा कि वह तौलिया ढूंढ रही हैं। इस पर क्रिस गेल ने अपना तौलिया खींचा और खोल दिया था। महिला ने कहा कि उन्होंने गेल के प्राइवेट पार्ट का ऊपरी हिस्सा देखा और माफी मांगते हुए अपनी नजरें हटा लीं थी। इसके बाद वह वहां से रोते हुए दौड़ कर भाग गई थी। हालांकि, बाद में क्रिस गेल को इस विवाद से क्लीन चिट मिल गई थी और वह कोर्ट में केस जीत गए थे।

शेन वॉर्न

ऑस्ट्रेलिया के महान लेग स्पिनर रहे शेन वॉर्न भी सेक्स स्कैंडल में फंस गए थे। शेन वॉर्न को क्रिकेट की दुनिया में सेक्स स्कैंडल का किंग भी करार दिया गया था। उन पर आरोप लगा था कि उन्होंने ब्रिटिश नर्स डोना राइट को अपत्तिजनक टेक्स्ट मैसेज भेजे थे। इसके अलावा साल 2006 के काउंटी क्रिकेट में मिडिलसेक्स टीम के खिलाफ मैच से पहले 2 मॉडल्स के साथ शेन वॉर्न की आपत्तिजनक तस्वीरें लीक हुईं थीं। इस पर खूब बवाल भी मचा था।

केविन पीटरसन

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन के सेक्स स्कैंडल को लेकर भी खूब चर्चाएं हुईं थी। वो काफी कम वक्त के लिए साउथ अफ्रीकन गर्लफ्रेंड वैनेसा निम्मो के साथ रिलेशनशिप में रहे। वैनेसा निम्मो ने केविन पीटरसन पर आरोप लगाया था कि एक महीने तक चले अफेयर को महज एक SMS से तोड़ दिया। पीटरसन की गर्लफ्रेंड ने उनपर यह भी आरोप लगाया कि इंग्लैंड के इस क्रिकेटर को दिनभर सेक्स की भूख रहती थी और वह हमेशा इसके लिए दबाव बनाते थे।

हर्शल गिब्स

साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी हर्शल गिब्स ने अपनी बॉयोग्राफी 'टू द प्वाइंट' में अपनी सेक्स लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए थे। उन्होंने खुलासा किया था कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप 1999 के ग्रुप मैच में उन्होंने शतक जड़ा था। इस शतक के बारे में उन्हें पहले से पता था कि वह शतक मारने जा रहे हैं। क्योंकि होटल में उनके बगल में बिस्तर पर एक लड़की ने उन्हें प्रेरित किया था। वह लड़की उनके लिए लकी चॉर्म थी।

शाहिद अफरीदी

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी भी इस लिस्ट में शामिल हैं। शाहिद अफरीदी अपने क्रिकेट करियर के शुरुआती दौर में ही इस विवाद में फंस गए थे। उन्हें कराची के एक होटल के कमरे में लड़कियों के साथ पकड़ा गया था। शाहिद अफरीदी के अलावा उनके साथी खिलाड़ी अतीक-उज-जमान और हसन रजा भी इस मामले में पकड़े गए थे। इन क्रिकेटरों ने दावा किया था कि वह लड़कियां उनसे ऑटोग्राफ लेने के लिए आईँ थीं। लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने जांच के बाद इन तीनों खिलाड़ियों पर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी-2000 में खेलने पर बैन लगा दिया था।

READ ON APP