Hero Image

पहली बार संबंध बनाते समय लड़के कर देते हैं ये गलतियां, जानिए क्या


ये तो हम सब जानते हैं कि जब भी कोई कपल रिलेशनशिप में आता है तो एक वक्त के बाद कपल्स के बीच शारीरिक संबंध बनना लाज़मी हो जाता है। दरअसल ऐसा माना जाता है कि शारीरिक संबंध बनने से दोनों के मध्य प्यार और एक दूसरे पर भरोसा बढ़ता है। ऐसा करने से दो लोग न सिर्फ जिस्मानी बल्कि भावनात्मक रूप से भी जुड़ जाते हैं।


वैसे जिस इंसान ने कभी भी शारीरिक संबंध नहीं बनाया होता है उसके लिए ये बेहद ही खास अनुभव होता है और वो हमेशा इस पल की कल्पना करता रहता है। ऐसा भी देखा गया है कि लड़के हमेशा ही इस बारे में ज्यादा सोचते हैं और जब उन्हें यह मौका मिलता हैं तो यह कई बार ऐसी ऐसी गलतियाँ कर देते हैं जिसके कारण बाद में उन्हें पछताना पड़ता हैं।


जी हां, दरअसल कई बार तो इन गलतियों की वजह से लड़कियां उनका साथ तक छोड़ देती हैं। यही कारण है कि पहली बार शारीरिक संबंध बनाते वक्त कुछ चीजो का ध्यान रखना बेहद आवश्यक होता है। तो चलिए जानते हैं कि पहली बार संबंध बनाते समय कौन सी गलतियां करते हैं लड़के.

कंडोम को यूज़ न करना


ऐसा देखा गया है कि कई बार लड़के पहली बार संबंध बनाने की जल्दबाजी या हड़बड़ाहट में कंडोम का इस्तेमाल करना भूल जाते हैं। एक्सपर्ट्स की मानें तो ये गलती भारी पड़ सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि बिना कंडोम के अनचाही प्रेग्नेन्सी का खतरा हमेशा बना रहता है। साथ ही कई सारी बीमारियां होने का भी खतरा बना रहता है।


आक्रामक होना


ये भी पाया गया है कि अक्सर लड़के जोश में आकर पहली बार संबंध बनाते समय कुछ ज्यादा ही आक्रामक हो जाते हैं। एक्सपर्ट्स की मानें तो लड़को को ऐसा कभी नहीं करना चाहिएं। दरअसल अगर लड़की भी आप से पहली बार संबंध बना रही है तब आपको सब कुछ आराम से करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि लड़की बिल्कुल भी असहज महसूस ना करे.

फिल्मों की नक़ल करना


कई बार लड़के पहली बार संबंध बनाने की तैयारी के लिए एडल्ट फिल्मे देखने लगते हैं। दरअसल एडल्ट फिल्मो ऐसी ऐसी खतरनाक पोजीशन दिखाई जाती है जोकि किसी आम इंसान के लिए पहली बार संबंध बनाने के लिए बिल्कुल भी सेफ नहीं होती हैं। इसलिए ये ध्यान रखें कि फिल्मो की नक़ल ना करें।


बातचीत ना करना


एक्सपर्ट्स के अनुसार जब आप पहली बार किसी लड़की से संबंध बनाते हो तो संबंध बनाने से पहले और बाद में उस से बातचीत अवश्य करें। ऐसा करने से लड़की को यह एहसास होता हैं की आपके लिए वो आपके लिए ख़ास हैं और आप उससे खेल नहीं रहे हो बल्कि सच मे उसे चाहते हो।

ज्यादा उम्मीद रखना


ऐसा भी देखा गया है कि कई बार लड़के यह सोचकर संबंध बनाते हैं कि उनका पहला संबंध काफी अच्छा होगा। लेकिन एक्सपर्ट की मानें तो 70 परसेंट लोगों का पहला संबंध कुछ खास नहीं होता है। हालांकि धीरे-धीरे यह बेहतर होता जाता है। इसीलिए पहले से इतनी उम्मीद ना रखें कि बाद में आपको तकलीफ हो और आप बेफिजूल में निराश हो जाएं।

READ ON APP