Hero Image

Periods के कितने दिन बाद होती है प्रैगनेंसी? जानिए Ovulation होने का पक्का दिन,,


महिला की जिंदगी में मासिक चक्र यानि की पीरियड्स का बहुत अधिक महत्व है। पीरियड्स और प्रैगनेंसी कंसीव करने के बीच भी खास कनैक्शन रहता है। बहुत सी महिलाएं ये समझ नहीं पाती कि आखिर कंसीव करने का सही समय क्या है?


तो चलिए इस आर्टिकल में हम यहीं समझने की कोशिश करते हैं कि पीरियड्स के कितने दिन बाद प्रेगनेंसी हो सकती हैं।

मासिक धर्म चक्र पर निर्भर करती हैं प्रैगनेंसी

सबसे पहले बता दें कि ये आपके मासिक धर्म चक्र की लंबाई पर निर्भर करता है कि आपको पीरियड्स के कितने दिन बाद प्रेग्नेंसी होगी क्योंकि हर महिला का शरीर अलग होता है जैसे अगर आपका मासिक धर्म चक्र 28 दिन का है, तो पीरियड्स खत्म होने के 10वें दिन से लेकर 17वें दिन तक प्रेग्नेंसी का सही समय माना जाता है। वहीं अगर यह चक्र 35 दिन का है तो ओव्यूलेशन 21वें दिन के आस-पास होगा और आपके कंसीव करने के लिए खास दिन 19, 20 और 21 वां होगा। 

ओव्यूलेशन के दौरान होता है गर्भधारण

गर्भधारण के लिए सबसे सही समय ओव्यूलेशन के दौरान होता है। ओव्यूलेशन यानी अंडा निकलने का समय और ऐसा मासिक धर्म चक्र के 12वें और 20वें दिन के बीच में होता है और इसी दौरान ही महिला के गर्भवती होने की संभावना सबसे ज़्यादा होती है जो महिला कंसीव करने की कोशिश कर रही हैं तो वह अपने पीरियड्स कैलेंडर ट्रैक के द्वारा अपना ओवुलेट कैलकुलेट कर सकती हैं या अपने डॉक्टर से सलाह ले सकती हैं।

किस दिन संंबंध बनाने से होगी प्रैगनेंसी?

अगर पीरियड साइकल 28 दिनों का है तो आप पीरियड्स शुरू होने के 14 दिनों के बाद प्रेगनेंट हो सकती है। यह समय ओव्यूलेशन के लिए सबसे बेहतर समय समझा जाता है। अगर इस दौरान इंटरकोर्स करती हैं तो आपके प्रेगनेंट होने की संभावना सबसे ज्यादा होती है। इस दौरान ओवरी से अंडे रिलीज होते हैं लेकिन याद रखें कि पीरियड साइकिल का नियमित होना बहुत जरूरी होता है। ओव्यूलेशन पीरियड का ध्यान रखना बहुत जरूरी है और ओव्यूलेशन का समय आपके पीरियड के समय से 14-17 दिन के बीच में होता है। 

पीरियड्स के कितने दिन बाद प्रेगनेंसी नहीं होती है?

पीरियड्स शुरू होने के बाद ही ओव्यूलेशन की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। इस दौरान आपके प्रेगनेंट होने की संभावना बहुत ज्यादा होती है क्योंकि इस समय आपकी ओवरी से अंडे रिलीज होने शुरू हो जाते हैं लेकिन मासिक धर्म से पहले या मासिक धर्म के पहले दिन से लेकर अगले 6 दिनों तक गर्भधारण करने की संभावना बहुत कम होती है लेकिन जिनका मासिक धर्म कम समय का होता है उन्हें प्रेगनेंट होने की संभावना ज्यादा होती है क्योंकि उनमें ओव्यूलेशन की प्रक्रिया जल्दी होती है।

महिला शरीर में कम से कम 5 से 7 दिनों तक रहते हैं स्पर्म

संभोग के बाद स्पर्म, महिला शरीर में कम से कम पांच से सात दिनों तक रहता है जिसके कारण महिला प्रेगनेंट हो सकती है। आमतौर पर पीरियड में प्रेगनेंट होने के चांसेस कम होते हैं लेकिन कुछ मामलों में इस दौरान भी कुछ महिलाएं कंसीव कर लेती हैं इसलिए अगर वह प्रैगनेंसी नहीं चाहती तो प्रोटेक्शन रखना जरूरी है।

प्रेगनेंसी टेस्ट कब करें?

प्रेगनेंसी टेस्ट पीरियड्स का समय निकलने के पहले या उसके दो दिन बाद कर सकती हैं। प्रेगनेंसी टेस्ट करने से पहले प्रेगनेंसी किट के साथ मिले दिशा निर्देश को अच्छे से पढ़ने और समझने के बाद ही टेस्ट करना चाहिए।

नोटः प्रैगनेंसी कंसीव कब होगी इसकी सटीक जानकारी आपको पेशेवर डॉक्टर से ही मिलेगी।

READ ON APP