Hero Image

गजब! अब नही सताएगी पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों की चिंता, इस कंपनी ने पेश किया इंसान के यूरिन से चलने वाला ट्रैक्टर, पढ़े पूरी खबर

ऑटो न्यूज़ डेस्क -  पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के चलते हाल ही में CNG से चलने वाला ट्रैक्टर प्रदर्शित किया गया। वाहन निर्माता कंपनियां अभी भी इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर पर काम कर रही हैं, इस बीच न्यूयॉर्क की एक कंपनी का पेशाब से चलने वाला ट्रैक्टर सुर्खियों में आ गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस ट्रैक्टर को चलाने के लिए पेट्रोल और डीजल की जरूरत नहीं पड़ती।

ट्रैक्टर में लगा है रिएक्टर, जो करता है ये काम


इस ट्रैक्टर को वाहन निर्माता कंपनी एमोगी ने बनाया है। यह इंसान के पेशाब से चलता है, दरअसल पेशाब को अमोनिया में बदला जा सकता है और इससे ऊर्जा बनाई जाती है। ट्रैक्टर में रिएक्टर लगा है जो अमोनिया को अलग करता है और उसमें से हाइड्रोजन का इस्तेमाल करता है। कंपनी का दावा है कि पेशाब से चलने वाला यह ट्रैक्टर प्रदूषण नहीं फैलाता और ईंधन की बचत करता है।

सरकार इथेनॉल से वाहन चलाने पर कर रही काम


फिलहाल कंपनी ने भारत में इसकी लॉन्चिंग और कीमतों का खुलासा नहीं किया है। अमेरिका में एमोगी के ट्रैक्टर की कीमत 35 लाख रुपये से शुरू होती है। आपको बता दें कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच भारत सरकार इथेनॉल से वाहन चलाने पर काम कर रही है। जानकारों के मुताबिक, अगर पेशाब से चलने वाले ट्रैक्टर सफल होते हैं, तो इससे डीजल ट्रैक्टरों के मुकाबले प्रदूषण कम करने में मदद मिलेगी।

CNG ट्रैक्टर में 4 सिलेंडर
आपको बता दें कि महिंद्रा ने हाल ही में देश का पहला CNG ट्रैक्टर पेश किया है। इसका नाम महिंद्रा YUVO TECH+ 575 ट्रैक्टर है। जानकारी के मुताबिक, यह कम शोर करता है। इस ट्रैक्टर में चार सिलेंडर लगाए गए हैं, जो 22 किलोग्राम तक CNG पकड़ सकेंगे। बताया जा रहा है कि एक बार टैंक फुल होने पर यह ट्रैक्टर 5 घंटे तक चलता है।

READ ON APP