Hero Image

Devara से पहले इन फिल्मों में भी खलनायक बनकर तबाही मचा चुके है Saif Ali Khan, खूंखार किरदार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

मूवीज न्यूज़ डेस्क - सैफ अली खान ने बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। पिछले कुछ सालों में एक्टर ने कई फिल्मों में काम किया है, जिसमें उन्होंने नेगेटिव रोल निभाकर लोगों को हैरान किया है। आपको बता दें, आमिर खान की 'दिल चाहता है' में उन्होंने एक मददगार दोस्त का रोल निभाया था, वहीं फिल्म 'हम साथ साथ हैं' में उन्होंने एक पारिवारिक व्यक्ति का रोल निभाया था। लेकिन अब वह नेगेटिव रोल में अपनी एक्टिंग का जादू बिखेर रहे हैं। पॉजिटिव रोल में नजर आने वाले सैफ को जब फैंस ने पहली बार विलेन के तौर पर देखा तो उनके लिए यकीन कर पाना मुश्किल हो गया था। आज के इस आर्टिकल में हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें अपने सैफ ने विलेन का रोल निभाया है।


'ओमकारा'

साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म 'ओमकारा' में अजय देवगन, सैफ अली खान, विवेक ओबेरॉय, करीना कपूर खान, कोंकणा सेन शर्मा और बिपाशा बसु जैसे बड़े कलाकार मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म विलियम शेक्सपियर के उपन्यास ओथेलो पर आधारित है। फिल्म में सैफ अली खान ने खलनायक लंगड़ा त्यागी का किरदार निभाया था। आपको बता दें कि एक्टर को नेगेटिव रोल में बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था।


'तानाजी: द अनसंग हीरो'
अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी: द अनसंग हीरो' एक बायोग्राफिकल पीरियड एक्शन फिल्म है। जिसमें सैफ अली खान और काजोल मुख्य भूमिका में हैं। सैफ ने फिल्म में उदय भान सिंह की भूमिका निभाई थी, जो मराठा विरासत के खिलाफ लड़ने वाले एक किले के कमांडर थे। यह फिल्म साल 2020 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हुई थी।


'क्या कहना'
प्रीति जिंटा की फिल्म 'क्या कहना' में सैफ अली खान और चंद्रचूड़ सिंह मुख्य भूमिका में नजर आए थे। यह एक फैमिली ड्रामा बेस्ड फिल्म है, जो टीनेज प्रेग्नेंसी के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में सैफ अली खान ने एक ऐसे बॉयफ्रेंड की भूमिका निभाई थी, जो अपनी गर्लफ्रेंड के प्रेग्नेंट होने पर उसे छोड़ देता है। फिल्म में एक्टर के रोल और एक्टिंग की खूब सराहना हुई थी।


'लाल कप्तान'

उन्होंने 2019 में आई फिल्म 'लाल कप्तान' में नागा साधु की भूमिका निभाई थी। हालांकि, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। लेकिन दर्शकों के लिए इस किरदार में सैफ अली खान को पहचानना मुश्किल था।


'देवरा पार्ट-1'
अभिनेता ने 27 सितंबर को रिलीज हो रही फिल्म 'देवरा पार्ट-1' में खलनायक की भूमिका निभाई है। फिल्म में एनटी रामा राव जूनियर, सैफ अली खान और जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

READ ON APP