Hero Image

आखिर कौन है फेमस कोरियोग्राफर Jani Master ? जिनपर 21 साल की लड़की ने लगाए यौन शोषण के गंभीर आरोप, स्त्री 2 में कर चुके है काम

गॉसिप न्यूज़ डेस्क -  स्त्री 2 समेत साउथ के कई हिट गानों को कोरियोग्राफ कर चुके जानी मास्टर को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। हाल ही में उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला (Jani Master sexual harassment case) दर्ज किया गया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक पुलिस ने बताया कि 21 साल की एक लड़की जो उनकी असिस्टेंट भी रह चुकी है, ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। जानी मास्टर साउथ के एक्टर और राजनेता पवन कल्याण की पार्टी से भी जुड़े हैं, इसलिए खबरें हैं कि उन्हें पार्टी के काम से हटा दिया गया है।


जानी मास्टर के नाम से मशहूर कोरियोग्राफर का असली नाम शेख जानी बाशा है। उन पर हाल ही में 21 साल की एक लड़की ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था जो उनकी असिस्टेंट रह चुकी है और कोरियोग्राफर का काम भी करती है। यह शिकायत 16 सितंबर को हैदराबाद के रायदुर्गम पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अपनी शिकायत में लड़की ने कहा है कि जानी ने आउटडोर शूटिंग के दौरान कई बार उसका यौन उत्पीड़न किया।


पीड़िता के बयान के आधार पर रायदुर्गम पुलिस स्टेशन ने जीरो एफआईआर दर्ज की, जिसे आगे की जांच के लिए नरसिंगी पुलिस स्टेशन में ट्रांसफर कर दिया गया। क्योंकि पीड़िता नरसिंगी की रहने वाली है। 21 साल की इस लड़की ने कोरियोग्राफर पर आरोप लगाया है कि वह लंबे समय से उसका शोषण कर रहा था। इतना ही नहीं, वह उसे धर्म बदलकर शादी करने के लिए भी मजबूर कर रहा था।


पवन कल्याण की पार्टी से जुड़े हैं जानी


कोरियोग्राफर जानी मास्टर अभिनेता और राजनेता पवन कल्याण की पार्टी के सदस्य भी हैं। उन्होंने चुनाव के दौरान पार्टी के लिए प्रचार भी किया है। दैनिक भास्कर की खबर की मानें तो पवन कल्याण और उनकी पार्टी ने तुरंत जानी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी की सभी गतिविधियों से दूर रहने का आदेश दिया है।

READ ON APP