Hero Image

Vishwakarma Puja 2024 क्यों मनाई जाती है विश्वकर्मा पूजा? जानें क्या हैं इसकी खास वजह

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में कई सारे पर्व त्योहार पड़ते हैं और सभी का अपना महत्व होता है लेकिन विश्वकर्मा पूजा विशेष मानी जाती है इस दिन लोग भगवान विश्वकर्मा की विधिवत पूजा करते हैं। हर साल भगवान विश्वकर्मा की पूजा का पर्व बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है। कन्या संक्रांति के दिन भगवान विश्वकर्मा की विधिवत पूजा होती है साथ ही फल, मिठाई समेत अन्य चीजों का प्रभु को भोग लगाया जाता है।

इस खास दिन पर लोग अपने वाहन, मशीन और औजारों आदि की पूजा करते हैं माना जाता है कि विश्वकर्मा के दिन भगवान विश्वकर्मा की पूजा करने से सभी कार्यों में सफलता हासिल होती है और बाधाएं दूर रहती है इस साल विश्वकर्मा पूजा आज यानी 17 सितंबर दिन मंगलवार को मनाई जा रही है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा विश्वकर्मा पूजा क्यों मनाई जाती है इसके पीछे की वजह बता रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

क्यों मनाते हैं विश्वकर्मा पूजा—


धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कन्या संक्रांति के दिन भगवान विश्वकर्मा का अवतरण हुआ था। इसी कारण से इस दिन को विश्वकर्मा जयंती या विश्वकर्मा पूजा के तौर पर मनाया जाता है। भगवान विश्वकर्मा को स्वर्ग लोक,  पुष्पक विमान, कुबेरपुरी जैसे सभी देवनगरी का रचनाकार माना गया है।

इसके अलावा भगवान विश्वकर्मा ने सोने की लंका और भगवान कृष्ण की द्वारका नगरी का भी निर्माण किया था। माना जाता है कि आज के दिन भगवान विश्वकर्मा की पूजा करने से कार्यक्षेत्र में आने वाली बाधाएं दूर हो जाती हैं बिजनेस व्यापार में मनचाही सफलता मिलती है। 

READ ON APP