दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस में प्लेऑफ की जंग, दोनों कैसे बना सकते हैं अपनी जगह? समझें पुरा समीकरण

Hero Image

क्रिकेट न्यूज डेस्क।। सनराइजर्स हैदराबाद पहले ही आईपीएल 2025 प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। हालांकि, अब उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स की पार्टी भी खराब कर दी है। सोमवार रात लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने एलएसजी को 6 विकेट से हराकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर कर दिया। आपको बता दें कि गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं। अब केवल एक स्थान रिक्त है। बहरहाल, हैदराबाद की जीत से एक बात साफ हो गई है।

अब केवल दिल्ली और मुंबई ही प्लेऑफ में पहुंचने की दौड़ में हैं। इन दोनों टीमों में से कोई एक ही टॉप 4 में जगह बना पाएगी। इसके साथ ही हम आपको बताएंगे कि दिल्ली कैपिटल्स या मुंबई इंडियंस किस तरह से प्लेऑफ में अपनी जगह बना सकती है। आइए जानें कि दोनों टीमों के लिए प्लेऑफ में पहुंचने का समीकरण क्या है।

Newspoint

दिल्ली और मुंबई के लिए प्लेऑफ में पहुंचने के क्या समीकरण हैं?
आपको बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस दोनों के दो-दो मैच बचे हैं। मुंबई इंडियंस 12 मैचों में 14 अंक लेकर चौथे स्थान पर है जबकि दिल्ली कैपिटल्स 12 मैचों में 13 अंक लेकर पांचवें स्थान पर है। दिल्ली को एक मैच मुंबई से और एक मैच पंजाब से खेलना है। मुंबई का एक मैच दिल्ली से और दूसरा पंजाब से है। देखते हैं कौन सी टीम प्लेऑफ में पहुंच पाती है।

यदि मुंबई दिल्ली को हरा देती है तो मुंबई क्वालीफाई कर जाएगी।
यदि दिल्ली मुंबई और पंजाब को हरा देती है तो वह क्वालीफाई कर जाएगी।
अगर दिल्ली मुंबई को हरा देती है और पंजाब से हार जाती है, जबकि मुंबई पंजाब के खिलाफ मैच जीत जाती है, तो मुंबई इंडियंस प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी।
अगर मुंबई दिल्ली और पंजाब दोनों से हार जाती है और दिल्ली भी पंजाब से हार जाती है, तो केवल दिल्ली कैपिटल्स ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करेगी।